मुरादाबाद अधिवेशन के बाद पत्रकार हितों पर सक्रिय हुआ संगठन, संघर्ष की रणनीति तैयार: वीरेंद्र चतुर्वेदी

Journalist Rajan

 


भदोही। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट संगठन (उपज) के प्रांतीय मंत्री एवं भदोही जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए संगठन ने ठोस रणनीति तैयार कर ली है। इस दिशा में मंडल स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई है, जो संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे।

मुरादाबाद में आयोजित उपज के प्रांतीय अधिवेशन से लौटने के बाद रविवार को संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि अधिवेशन अत्यंत सफल रहा। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा जारी “मुरादाबाद संकल्प पत्र” को सर्वसम्मति से पारित किया गया और उस पर अमल करने का संकल्प लिया गया।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों से जुड़ी वर्षों से लंबित फाइलों को सरकार के सक्षम अधिकारियों तक पहुंचाकर उनका समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ तो संगठन आंदोलन का रास्ता भी अपनाएगा।

अधिवेशन के प्रथम सत्र का उद्घाटन संतोष कुमार गंगवार ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से समाज सेवा का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं और देश को सशक्त बनाने में उनकी अहम भूमिका है।

मुख्य अतिथि के स्वागत के दौरान जौनपुर के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हसनैन कमर दीपू सहित भदोही टीम ने संयुक्त रूप से उनका अभिनंदन किया।

वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि “मुरादाबाद संकल्प” के तहत पत्रकारों के लिए चिकित्सा सुरक्षा, आवास सुविधा और वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में पत्रकारों को ऐसी सुविधाएं मिल रही हैं, ऐसे में उत्तर प्रदेश में भी इसे लागू कराने के लिए संगठन लगातार प्रयास करेगा।

साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी मंडलों में प्रभारी नियुक्त कर आगे की रणनीति पर गंभीरता से काम किया जाएगा, ताकि पत्रकारों के हितों को प्रभावी तरीके से सुरक्षित किया जा सके।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !