SVKP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने किया ध्वजारोहण

Journalist Rajan

 

वृद्धा आश्रम में बांटे फल, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाज विकास क्रांति पार्टी (SVKP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह ने जिले के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और देशभक्ति का संदेश दिया।

सुबह का आगाज़ उन्होंने अपने पैतृक गांव चतुर्भुजपुर में ध्वजारोहण से किया, जहां स्थानीय ग्रामीणों, बच्चों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद वे रामपुर स्थित जितेंद्र पांडेय के विद्यालय पहुंचे और वहां भी ध्वजारोहण किया। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद किया।

svkp-national-president-ashok-singh-hoisted-flag


कार्यक्रम में संबोधित करते हुए अशोक सिंह ने कहा—
"आज हम 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। यह आज़ादी हमें हमारे वीर जवानों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अपार कुर्बानियों के बाद मिली है। हमें न केवल उन्हें नमन करना चाहिए, बल्कि उनके आदर्शों पर चलकर देश को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लेना चाहिए।"

ध्वजारोहण कार्यक्रमों के बाद अशोक सिंह सीधे जौनपुर के वृद्धा आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बुजुर्गों से मुलाक़ात की, उनका हालचाल जाना और फल वितरित किए। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर हैं, और हमें हमेशा उनके आशीर्वाद को सर्वोपरि मानना चाहिए।

svkp-national-president-ashok-singh-hoisted-flag


इस मौके पर उनके साथ प्रधान बबलू सिंह, प्रधानाचार्य विवेक कुमार शुक्ला, बीडीसी अमर बहादुर सिंहआशीष तिवारीभोलाचंद्रसेन सिंहविजय सिंह समेत समाज विकास पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के जयघोष से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !