दुर्गा पूजा के पंडाल में लिया बड़ा संकल्प
जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी बिहार में भी प्रत्याशी उतारेगी और अपनी ताकत का एहसास कराएगी। उन्होंने योगी आदित्यनाथ की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है, लेकिन जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।
अशोक सिंह ने नवरात्रि पर संकल्प लिया कि यदि जनता उन्हें चुनती है तो भविष्य में मिलने वाली पेंशन वे जनता को समर्पित करेंगे।
गौरतलब है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी उनके गांव निकुम्भनपुर (बरसठी) में नव दुर्गा पूजा समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। शुक्रवार रात आयोजित जागरण कार्यक्रम में पूर्वांचल के गायक पंकज सिन्हा और मध्य प्रदेश की गायिका जावित्री ने देवी गीतों से माहौल भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर अशोक सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों व दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों का स्वागत किया। गांव में पिछले पांच वर्षों से पूजा आयोजन में अहम भूमिका निभाने के लिए समिति ने भी उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी अख्तर अली रिजवी, रेखा गौतम एडवोकेट समेत समिति के सागर सिंह, चंदन सिंह, महेंद्र सिंह पप्पू, बीडीसी अमर बहादुर सिंह, मनोज सिंह मृदुल, डॉ. शेर बहादुर सिंह, इंद्रजीत सिंह वियोगी, राज सिंह, आशीष तिवारी, भोला, प्रदीप, अरुण गुप्ता सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में अशोक सिंह ने खुद “रेलियां बैरन पिया के लिए जाए रे” गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।