खेल भावना की मिसाल बने अखिलेश श्रीवास्तव, टीम का बढ़ाया हौसला

Journalist Rajan



जौनपुर। खेल सिर्फ मैदान में नहीं, दिलों में भी जीता जाता है और यही मिसाल पेश की पत्रकार अखिलेश श्रीवास्तव ने। उन्होंने जर्नलिस्ट क्रिकेट टीम जौनपुर के खिलाड़ियों को क्रिकेट किट भेंट कर न सिर्फ खेल भावना को बढ़ावा दिया, बल्कि टीम के प्रति अपने स्नेह और सहयोग का भी परिचय दिया।

कोच मोहम्मद अब्बास को किट सौंपते हुए अखिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारों की टीम जिस जोश और जुनून से खेल रही है, वह काबिले-तारीफ है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह भी अपने समय में क्रिकेट खेलते थे, लेकिन अब उम्र और जिम्मेदारियों के कारण मैदान से दूरी बन गई है। फिर भी साथियों का उत्साह देखकर उन्होंने इस छोटे से तोहफे के जरिए टीम का हौसला बढ़ाने का प्रयास किया।



कोच मोहम्मद अब्बास ने भी अखिलेश श्रीवास्तव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे साथी ही टीम की असली ताकत होते हैं, जो समय-समय पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि जहां कुछ लोग टीम को कमजोर करने की कोशिश करते हैं, वहीं अखिलेश जैसे लोग टीम को मजबूती देने का काम करते हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार संजय अस्थाना, जावेद अहमद, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, टीम के कप्तान राजन मिश्रा, उप कप्तान देवेंद्र खरे, सुशील तिवारी, शिवम उपाध्याय, मसूद अहमद, आलोक सिंह, मनीष सिंह, इमरान, चंद्रेश यादव, मुकेश यादव, अंकित जायसवाल, रोहित चौबे, अबीश इमाम और अधिवक्ता टीम के कप्तान सत्यवीर सिंह अपनी पूरी अधिवक्ता टीम के साथ मौजूद रहे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !